
Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च कब है होली? जानें सही तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
AajTak
Holi 2024 Date: इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन फैला है. कोई 24 मार्च तो कोई 25 मार्च को होली बता रहा है. आइए हिंदू पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि होली की सही तारीख क्या है और इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
Holi 2024 Date: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन होता है. फिर इसके अगले दिन चैत्र प्रतिपदा को रंग वाली होली खेली जाती है. लेकिन इस बार होली की तारीख को लेकर लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन फैला है. कोई 24 मार्च तो कोई 25 मार्च को होली बता रहा है. आइए हिंदू पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि होली की सही तारीख क्या है और इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
कब है होली? (Kab Hai Holi 2024) हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी और 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इसका समापन होगा. इसलिए होलिका दहन 24 मार्च दिन रविवार को होगा और रंग वाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी.
होलिका दहन का मुहूर्त (Holika Dahan Muhurt) होलिका दहन सोमवार, 25 मार्च को किया जाएगा. इस दिन शाम 6 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक भद्रा पुंछ रहेगी. ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त रात 11 बजकर 12 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 07 मिनट तक रहने वाला है.
होलिका दहन पूजा पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi) फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन से पहले होलिका माई की विधिवत पूजा होती है. इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. शाम को होलिका दहन के स्थान पर पूजा की थाल लेकर जाएं. यहां पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें. सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें. अब रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं.
इसके बाद होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें. अंत में जल चढ़ाकर होलिका माई से सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें. शाम को होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित करें. इसकी अलाव में नई फसल को चढ़ाते हैं और भूनते हैं. भुने हुए अनाज को लोग घर लेकर आते हैं और प्रसाद के रूप में उसे वितरित करते हैं. शास्त्रों में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना गया है.
होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) इस साल होली का त्योहार थोड़ा बेरंग पड़ सकता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. यह चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च को होली के दिन लगेगा. यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










