
HMD की बड़ी तैयारी, Nokia नहीं अपने नाम से लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, जानिए खास फीचर्स
AajTak
HMD New Smartphone: नोकिया ब्रांड के फोन्स लॉन्च करने वाली HMD Global अब नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है. कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही HMD ब्रांडिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. पिछले कई दिनों से कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज कर रही है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के नाम को कन्फर्म नहीं किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
HMD जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया फोन लॉन्च कर सकता है. वैसे तो कंपनी पहले भी भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करती थी, लेकिन तब कंपनी इन्हें Nokia की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च करकी थी. अब कंपनी HMD ब्रांड के स्मार्टफोन भारत लेकर आ रही है. कुछ वक्त पहले ही कंपनी ने फीचर फोन्स को लॉन्च किया है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी HMD Arrow के नाम से फोन लॉन्च करने वाली थी. हालांकि, अब इस फोन को दूसरे नाम से लॉन्च करेगी. कानूनी कारणों से कंपनी ने Arrow नाम को ड्रॉप कर दिया है. ब्रांड ने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है.
कयास हैं कि ये फोन 25 जुलाई को लॉन्च हो सकता है. अपकमिंग फोन यूरोप में लॉन्च हुए HMD Pulse का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी एक नया फोन लॉन्च करेगी, जो कहीं और इंट्रोड्यूस नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: Nokia के हैंडसेट बनाने वाली HMD ने लॉन्च किए दो सस्ते फोन्स, 999 रुपये से शुरू है कीमत
बता दें कंपनी ने Arrow नाम X पर चलाए यूजर कंटेस्ट के बाद तय किया था. हालांकि, अब इसका नाम बदल दिया गया है. HMD आने वाले दिनों में अपकमिंग फोन्स के नाम की डिटेल्स रिवील करेगी. 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 25 जुलाई को इवेंट कर सकती है. ये फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा.
HMD का नया फोन यूरोप में लॉन्च हुए Pulse का रिब्रांडेंड वर्जन हो सकता है. ये स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हुआ था, जहां इसकी कीमत 140 यूरो (लगभग 12,460 रुपये) है. ये फोन ऐटम ब्लू, ड्रीमी पिंक और मेटियोर ग्रीन में आता है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








