
Hindu New Year 2078: कहीं अनाज का संकट-कहीं रोगों से तबाही, नए साल में ज्योतिषियों की चेतावनी
AajTak
चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र है. इस महीने में बसंत का अंत और ग्रीष्म का आरम्भ होता है. ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा से हिंदू कैलेंडर के आधार पर भारत का वार्षिक राशिफल जानते हैं.
13 अप्रैल से चैत्र के महीने की शुरूआत हो चुकी है. इस माह से ही भारतीय पंचांग हिंदू कैलेंडर की शुरुआत होती है. धार्मिक परिदृश्य से चैत्र का महीना बेहद अहम माना जाता है. चित्रा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसका नाम चैत्र है. इस महीने में बसंत का अंत और ग्रीष्म का आरम्भ होता है. ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा से हिंदू कैलेंडर के आधार पर भारत का वार्षिक राशिफल जानते हैं. ज्योतिषविद के मुताबिक, विक्रम संवत 2078 की आरंभ वृष लग्न में हुआ है. लग्नेश शुक्र खर्च के भाव में है. लग्न में मंगल राहु की युति है. सप्तम में केतु है. भाग्य स्थान में न्यायदेव शनि हैं. कर्म स्थान में देव गुरु बृहस्पति हैं. लाभ भाव में सूर्य चंद्रमा और बुध हैं. लग्न से देखें तो सभी ग्रह राहु-मंगल और केतु के एक ओर हैं. ऐसे में विश्व में क्रूर ग्रहों का प्रभाव अधिक रहने वाला है. लग्न में पाप ग्रहों का प्रभाव देश की जनता के स्वास्थ्य, मनोबल और समृद्धि में अवरोध पैदा करने वाला है. जनता में उत्साह की कमी रहेगी. आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष भारतवर्ष के लिए असंतुलन का सूचक है. महंगाई बढ़ने के साथ आय का संकट भी बढ़ सकता है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










