
Hijab Verdict: हिजाब पर फैसला देने वाले न्यायाधीशों को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
ABP News
मुख्य न्यायाधीश समेत तीन न्यायाधीशों की पीठ ने 15 मार्च को मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था. इस याचिका में कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति मांगी गई थी.
हिजाब पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश समेत तीन न्यायाधीशों की जान को खतरे के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार ने तीनों न्यायाधीशों को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. इस संबंध में एक व्यक्ति को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया जा चुका है.
मुख्यमंत्री ने इस मामले में ‘छद्म धर्मनिरपेक्षता’और लोगों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच करने और तमिलनाडु में गिरफ्तार किये गये युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए कहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












