
Hijab Protest: हिजाब को लेकर जल उठा ईरान, हर महिला कर रही पुरजोर विरोध
AajTak
भारत में हिजाब के खिलाफ अब भी आवाज का इंतजार है, लेकिन ईरान में क्रांति आ गई है. हिजाब को लेकर महसा अमीनी की मौत के बाद महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया. सारा डर काफूर हो गया, अब उन्हें मंजूर नहीं कि कोई बताए कि वो क्या पहने. उन्हें मंजूर नहीं कि कोई जबरन हिजाब थोपे. उन्हें मंजूर नहीं कि कोई उनके जीने के हक पर पर्दा डाले. अब हिजाब की जबरदस्ती नहीं चलेगी, अब काला कानून नहीं चलेगा. महिलाओं पर थोपा जा रहा हिजाब, वायरल हुए ईरान के वीडियोज. देखें.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











