
Hemant Soren News Live: दिल्ली से 'लापता' हेमंत सोरेन 40 घंटे बाद रांची में हुए 'प्रकट', गिरफ्तारी की लटकी तलवार
AajTak
Jharkhand CM Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन से गायब हैं. प्रवर्तन निदेशालय सोरेन की तलाश कर रहा है. ईडी उनसे कथित जमीन धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहती है. चर्चा है कि जांच एजेंसी हेमंत को गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपने सभी विधायकों को रांची बुलाया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को करीब 40 घंटे बाद रांची पहुंच गए हैं. वे अचानक दिल्ली से गायब हो गए थे. प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन धोखाधड़ी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत से पूछताछ करना चाहती है. ईडी अब तक 10 समन जारी कर चुकी है. चर्चा है कि ईडी, हेमंत की गिरफ्तारी कर सकती है. इसी से बचने के लिए वो कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं और अचानक गायब हो गए थे. वहीं, बीजेपी ने इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. यहां तक कि हेमंत के गुमशुदा के पोस्टर शेयर किए हैं और इनाम तक की घोषणा कर दी है.
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है. राज्यपाल ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भी तलब किया और जानकारी मांगी है. डीजीपी अजय कुमार सिंह, गृह सचिव और मुख्य सचिव मंगलवार को राजभवन पहुंचे.
'हेमंत को गिरफ्तार कर सकती है ईडी'
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के ताजा घटनाक्रम के बाद JMM गठबंधन सरकार मुश्किलों में है. गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है. सत्तारूढ़ गठबंधन को आशंका है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है. झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं.
जानिए Kalpana Soren के बारे में जिनकी Rabri Devi की तरह ताजपोशी की तैयारी है... तब Lalu की जेल जाने की तैयारी थी, अब Hemant Soren की
Jharkhand CM Hemant Soren News Live Updates:

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











