
Heatwave Alert: तपती धूप और लू... 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गदर मचाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव का दौर फिर से शुरू होने की आशंका है.
देश के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब फिर से गर्मी की तपिश बढ़ने की आशंका है. IMD ने 16 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से हीटवेव का दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की मानें तो 16 मई से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की संभावना है. इन राज्यों में फिर से शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर
आईएमडी के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में 15 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां चालू रहेंगी. हालांकि, उसके बाद उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम का मिजाज फिर से बदलने की उम्मीद है क्योंकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ का मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Update: समय से पहले मॉनसून की दस्तक, 19 मई को इस राज्य से करेगा एंट्री, जानें आपके शहर में कब पहुंचेगा
देश के इन हिस्सों में बरसेंगे बादल
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 17 मई तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी और मध्य भारत के कुछ इलाकों में आज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है. इसके अलावा आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है.
अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है. पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









