
Haryana Polls: सी-वोटर एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी, BJP को हुए नुकसान की 5 वजहें
AajTak
मुफ्त सुविधाओं का विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की रणनीति अपनाते हुए महिला मतदाताओं को 2100 रुपये देने, सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर, दो लाख नौकरियां और पुरानी पेंशन योजना का वादा किया.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सत्ता पाने की जद्दोजहद में है. आजतक सी-वोटर सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि कांग्रेस एक दशक के बाद राज्य में वापसी कर सकती है. कई अन्य सर्वेक्षणों ने भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है. एग्जिट पोल सर्वे संकेत देता है कि सत्तारूढ़ बीजेपी एक दशक के बाद सत्ता खोने वाली है. आइए जानते हैं कि बीजेपी की मौजूदा स्थिति के पीछे कौन की वजहें जिम्मेदार हैं.
हरियाणा की बीजेपी सरकार को कई वजहों से राज्य में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा. सत्ता विरोधी लहर के चलते ही बीजेपी सरकार ने इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर को हटा दिया. हालांकि, सत्ता विरोधी लहर को काबू करने के लिए इस तरह की कोशिशें कारगर नहीं हुई और दांव उलटे पड़ गए.
1. बेरोजगारी
2021-22 में हरियाणा की बेरोजगारी दर 9 फीसदी थी, जो राष्ट्रीय दर 4.1 फीसदी से दोगुनी से भी ज्यादा थी. बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में 2 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन अपने दो कार्यकालों के दौरान लगभग 1.84 लाख खाली पदों को भरने में फेल रही. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान की गई सभी भर्तियां योग्यता के आधार पर थीं. इसके बाद भी कांग्रेस ने यह सवाल उठाकर दावों की पोल खोल दी कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि क्यों बरामद की गई.
कुल 3.30 करोड़ रुपए बरामद किए गए: 1.08 करोड़ रुपए उप सचिव एचपीएससी अनिल नागर के कार्यालय से, 12 लाख रुपए उनके घर से, 66 लाख रुपए उनके मित्रों आशीष कुमार और सतीश गर्ग के घरों से और 1.44 करोड़ रुपए आशीष द्वारा सरेंडर किए गए. कुल मिलाकर 3.30 करोड़ रुपए बरामद किए गए. भर्ती कार्य के लिए 47 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं.
यह भी पढ़ें: जेजेपी के लिए राह मुश्किल, AAP रेस से ही बाहर... हरियाणा एग्जिट पोल में दोनों पार्टियों के लिए क्या?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











