
Haryana Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड 10वीं का मैथ्स का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर हुआ शेयर
AajTak
Board Paper Leak: सोनीपत के एक एग्जाम सेंटर पर एक प्राइवेट स्कूल के टीचर द्वारा पर्चा लीक किया गया. शिक्षक ने 3 अलग-अलग कोड के पेपर की फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर दी.
Board Paper Leak: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर पर्चा लीक हो गया है. 28 फरवरी को हिंदी का पेपर लीक होने के बाद अब 14 मार्च को गणित का पर्चा भी लीक हुआ. सोनीपत के एक एग्जाम सेंटर पर एक प्राइवेट स्कूल के टीचर द्वारा पर्चा लीक किया गया. शिक्षक ने 3 अलग-अलग कोड के पेपर की फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर दी.
सोशल मीडिया पर शेयर किया पर्चा सोनीपत के गनौर खंड में गांव आहुलाना में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गणित का पेपर लीक कर दिया गया. पेपर की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई जिसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया. पेपर के तीन अलग-अलग कोड लीक किए गए थे.
शिक्षक समेत 5 पर कार्रवाई पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही मौके पर चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की. प्रश्नपत्र के बारकोड के मिलान के इस बात की पुष्टि हो गई की वायरल हो रहा पर्चा बोर्ड परीक्षा का ही है. इस मामले में तीन छात्रों ,एक प्राइवेट स्कूल टीचर और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और सेंटर का एग्जाम भी रद्द कर दिया है.
हिंदी का पेपर भी हो चुका है लीक इससे पहले, फरवरी माह में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है. सोनीपत के गोहाना इलाके में दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई परीक्षा के सवा घंटे के भीतर ही हिंदी का पेपर व्हाट्सऐप पर शेयर होने लगा था. बोर्ड के चेयरमैन ने खुद परीक्षा केन्द्र पर रेड कर ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. उस एग्जाम सेंटर की परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










