
Haryana: सरकार खोलेगी किराना स्टोर की चेन, युवाओं को रोजगार देने के लिए आई 'हर-हित स्टोर' स्कीम
Zee News
हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए 2000 किराना स्टोर खोलने जा रही है. 1500 किराना स्टोर ग्रामीण इलाकों में खोले जाएंगे तो शहरी क्षेत्रों में 500 किराना स्टोर (Grocery Store) खोलने की तैयारी है.
चंडीगढ़: युवाओं को स्वरोजगार (Self Employment) के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा में पहले चरण में ग्रामीण इलाकों में 1,500 और शहरी क्षेत्रों में 500 किराना स्टोर (Grocery Store) दो अक्टूबर को खोले जाएंगे. ये स्टोर पिछले महीने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के द्वारा शुरू की गई योजना के तहत खोले जा रहे हैं. इसी योजना के तहत 'हर-हित' नाम से किराने की दुकानों की चेन खोली जा रही है. हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित यादव ने कहा कि 80 प्रतिशत साइट सर्वे किया जा चुका है और दुकानें स्थापित करने के लिए साइट तैयार हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति युवा उद्यमियों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा हर गांव में 'हर-हित रिटेल स्टोर' खोलना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 2,000 हर-हित स्टोर और बाद में 3,000 और स्टोर खोले जाएंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








