
Haryana: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहल उठा इलाका, दो बच्चों की मौत
AajTak
हिसार में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. इसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जब बच्चे फैक्ट्री में थे, तभी धमाका हो गया और उनके शरीर टुकड़ों में बिखर गए. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
हरियाणा के हिसार में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना हिसार में हांसी के निकटवर्ती गांव बड़सी की है. यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. पटाखा फैक्ट्री में धमाका होते ही आसपास का इलाका दहल गया. क्षेत्र में सनसनी फैल गई. लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे. कुछ ही देर में फैक्ट्री के पास लोगों की भीड़ लग गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
घटना का शिकार हुए बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और जायजा लिया. लोगों का कहना है कि गांव बड़सी में यह धमाका बुधवार की दोपहर हुआ है. पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के बाद वहां मौजूद दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.
यहां देखें वीडियो

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









