
Haryana: देश का पहला ‘अनाज एटीएम’ लगा, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरुआत
Zee News
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' (Grain ATM) लगाया गया है. जैसे आप Bank ATM से कैश निकालते हैं वैसे ही 'ग्रेन एटीएम' से अब अनाज निकाला जा सकेगा.
चंडीगढ़: देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' (Grain ATM) गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. यह मशीन एक बार में पांच से सात मिनट के भीतर 70 किलो तक अनाज निकाल सकती है. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि अब उपभोक्ताओं को खाद्यान्न लेने के लिए सरकारी राशन डिपो के सामने कतार में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि हरियाणा सरकार उपभोक्ताओं को 'अनाज एटीएम' उपलब्ध कराएगी. दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' (Grain ATM) स्थापित किया गया है. चौटाला के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि 'अनाज एटीएम' की स्थापना से राशन की मात्रा के समय और सही माप से संबंधित सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा. चौटाला ने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘इस मशीन को स्थापित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही मात्रा कम से कम परेशानी के साथ सही लाभार्थी तक पहुंचे.’
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








