
Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Hariyali Teej 2023 kab hai: सावन के शुक्ल पक्ष की हरियाली तीज इस बार 19 अगस्त को मनाई जाएगी. हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रंगार करती है. हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है.
Hariyali Teej 2023: श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है. श्रावण में होने के कारण और चारों तरफ हरियाली के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है. माना जाता है कि इस दिन मां पार्वती ने शिव जी को कठोर तपस्या से प्राप्त किया था. इस दिन वृक्ष, नदियों, जल के देवता वरुण की भी उपासना की जाती है. मुख्य रूप से ये त्योहार अच्छे और मनचाहे वर की प्राप्ति का है. जिन कन्याओं के विवाह में समस्या हो, उनके लिए ये पूजा-उपासना विशेष होती है. जिन महिलाओं का विवाह हो चुका हो, उनको भी इस दिन संयुक्त रूप से शिव पार्वती की उपासना करनी चाहिए. इस बार हरियाली तीज 19 अगस्त 2023, शनिवार को मनाई जाएगी.
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 19 अगस्त 2023, शनिवार को ही मनाई जाएगी.
इस दिन रवि योग का निर्माण भी होने जा रहा है. रवि योग की शुरुआत 19 अगस्त की रात 1 बजकर 47 मिनट पर होगी और समापन 20 अगस्त सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा.
हरियाली तीज पूजन विधि (Hariyali Teej Pujan Vidhi)
इस दिन उपवास रखना चाहिए और श्रृंगार करना चाहिए. श्रृंगार में मेहंदी और चूड़ियों का जरूर प्रयोग करें. शाम को शिव मंदिर में शिव पार्वती की उपासना करें, मंदिर में घी का बड़ा सा दीपक जलाएं. संभव हो तो मां पार्वती और शिव जी के मंत्रों का जाप करें. पूजा के बाद सौभाग्यवती स्त्री को सुहाग की चीजें दान करें और सौभाग्यवती स्त्री से आशीर्वाद लें. इस दिन काले और सफेद वस्त्रों का प्रयोग करना वर्जित है, हरा और लाल रंग सबसे ज्यादा शुभ होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










