
Hariyali Teej 2022 Date: इस दिन है हरियाली तीज, महिलाएं शुरू कर दें तैयारी, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
AajTak
Hariyali Teej 2022 Date: सावन का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में हरियाली तीज आती है. हरियाली तीज का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं.
Hariyali Teej 2022 Date: हरियाली तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. हरियाली तीज आमतौर पर नाग पंचमी के दो दिन पहले आती है. इस साल हरियाली तीज का त्योहार 31 जुलाई 2022, रविवार के दिन मनाया जाएगा. हरियाली तीज का त्यौहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं माता पर्वती की पूजा करती हैं और सुखी विवाहित जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं. इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. हरियाली तीज का त्योहार मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनाया जाता है. हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है. कजरी तीज, जो हरियाली तीज के पंद्रह दिन बाद आती है, उसे बड़ी तीज कहा जाता है. आइए जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और विधि.
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2022 Shubh Muhurat)
हरियाली तीज रविवार, जुलाई 31, 2022 को तृतीया तिथि प्रारम्भ - जुलाई 31, 2022 को सुबह 02 बजकर 59 मिनट पर शुरू तृतीया तिथि समाप्त - अगस्त 01, 2022 को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर खत्म
हरियाली तीज का महत्व (Hariyali Teej Importance)
हरियाली तीज का पर्व हर साल श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं. ये व्रत अत्यंत पावन और फलदायी व्रत माना जाता है. क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लम्बी उम्र और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का बहुत खास महत्व होता है. इस दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं.
हरियाली तीज पूजा विधि (Hariyali Teej 2022 Puja Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










