
Hardik Patel News: हार्दिक पटेल थामेंगे बीजेपी का दामन, इस्तीफा देकर कांग्रेस से छुड़ाया हाथ
AajTak
हार्दिक पटेल (hardik Patel) ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अब वह किस पार्टी का दामन थामेंगे इसपर नई जानकारी सामने आई है.
हार्दिक पटेल (Hardik Patel) कांग्रेस से इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे. अब अगले एक हफ्ते में हार्दिक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी. अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई.
हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - Hardik Patel: हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, गुजरात चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल हार्दिक पटेल हिमाचल प्रदेश में किसी मंदिर में दर्शन के लिए गए हैं. वह कल अहमदाबाद आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
हार्दिक पटेल ने आज आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला किया है. हार्दिक बीते कुछ वक्त से कांग्रेस नेताओं से नाराज चल रहे थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











