
Hardik Pandya T20 World Cup 2022: 'जो पापा ने मेरे लिए किया मैं नहीं कर सकता', लाइव इंटरव्यू में फूट-फूटकर रोए हार्दिक पंड्या
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा. हार्दिक ने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए. फिर बल्ले से भी 40 रनो की अहम पारी खेली. टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पंड्या काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपने दिवंगत पिता को भी याद किया.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 160 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में हार्दिक पंड्या की अहम भूमिका रही. हार्दिक ने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए. फिर बल्ले से भी 40 रनो की अहम पारी खेली.
हार्दिक पंड्या और कोहली के बीच हुई शतकीय साझेदारी का ही नतीजा था कि भारतीय टीम इस मुकाबले में विजेता रही. हार्दिक और कोहली के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई. मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पंड्या काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने अपने दिवंगत पिता को भी याद किया.
मेरे पापा ने कई त्याग किए: हार्दिक
हार्दिक पंड्या ने कहा, 'मैंने मैच से पहले राहुल सर से कहा कि जहां मैं 10 महीने पहले था और अब जहां हूं वही बहुत बड़ी बात है. मैं इस चीज के लिए इतनी मेहनत करता हूं. यह पारी मेरे पापा के लिए है. वह यहां होते तो बहुत खुश होते. अगर मुझे खेलने का मौका नहीं मिलता तो मैं यहां कैसे खड़ा होता. मेरे पापा ने कई त्याग किए. उन्होंने हमारे खातिर दूसरे शहर जाने का फैसला किया. जब हम दोनों भाई छह साल के थे तो उन्होंने सिटी चेंज किया. मैं हमेशा पापा का आभारी रहूंगा.'
क्लिक करें- पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतते ही रो पड़े कोहली, रोहित ने गोद में उठाकर मनाया जश्न
हार्दिक ने बताया, 'पहला मैच होने के चलते यह काफी महत्वपूर्ण था और वो पाकिस्तान के खिलाफ. लड़कों ने बहुत दिनों से काफी मेहनत की है. हम हारेंगे साथ में जीतेंगे साथ में. मैंने और विराट कोहली ने भले ही सबसे बढ़िया खेला लेकिन जीत में सबका योगदान था. अर्शदीप, शमी, भुवनेश्वर ने जैसा बॉल डाला वो शानदार था. भले ही चार विकेट गिरे, लेकिन सूर्या ने जो चौके लगाए वो काफी अहम थे.'

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






