
Happy hypoxia: कोरोना मरीजों की खामोशी से जान ले रही ये बीमारी, जानें लक्षण
AajTak
हैप्पी-हाइपोक्सिया में मरीज कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं और अचानक ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जाता है. भारत में हैप्पी-हाइपोक्सिया का पहला मामला पिछले साल जुलाई में आया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में इस तरह के मामले अचानक बढ़ गए हैं.
पिछले साल मार्च में इंडोनेशिया के अस्पताल में बुखार और खांसी के लक्षण के साथ एक कोरोना का मरीज आया था. मरीज बिल्कुल ठीक था और वो आराम से चल रहा था, लोगों से बातें कर रहा था और मोबाइल में कुछ देख रहा था. उसका ब्लड प्रेशर, पल्स और बॉडी टेंपरेचर भी बिल्कुल सामान्य था. कुल मिलाकर उसे कोई खास दिक्कत नहीं थी लेकिन जब डॉक्टर ने चेक किया तो उसका ऑक्सीजन लेवल 77 फीसद था. सामान्य मरीज का ऑक्सीजन लेवल इतना कम देखकर डॉक्टर भी घबरा गए. मरीज की ऐसी स्थिति को हैप्पी-हाइपोक्सिया कहते हैं. कोरोना के मरीज में हैप्पी-हाइपोक्सिया का ये पहला मामला था. इसमें मरीज को खुद भी पता नहीं चलता है कि उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है. हैप्पी-हाइपोक्सिया में मरीज में कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं और अचानक ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जाता है. भारत में हैप्पी-हाइपोक्सिया का पहला मामला पिछले साल जुलाई में आया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में इस तरह के मामले अचानक बढ़ गए हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











