
Happy Birthday VVS Laxman: लक्ष्मण के करियर का टर्निंग प्वाइंट '281' नहीं, इस पारी को मानते हैं बेहतर
AajTak
जब भी 'कलाई के जादूगर' 'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण की बात की जाती है, तो उनकी 2001 में 281 रनों की कोलकाता वाली पारी सुर्खियों में आ जाती है. जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 16 टेस्ट मैचों के विजय रथ को रोका था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स की वह पारी 'कलाई के जादूगर' को 'वेरी वेरी स्पेशल' बना गई. जी हां! बात हो रही है वीवीएस लक्ष्मण की, जिन्होंने मार्च 2001 में 281 रनों की लाजवाब पारी खेली थी.1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्मे लक्ष्मण आज 47 साल के हो गए. वीवीएस लक्ष्मण की 281 रनों की पारी भले ही इतिहास का हिस्सा बन गई हो, लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज इस पारी को अपने करियर का 'टर्निंग प्वाइंट' नहीं मानता.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












