
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती कल, पूजा के लिए बस इतने घंटे का मुहूर्त, जानें 4 दिव्य उपाय
AajTak
Hanuman Jayanti 2024 shubh muhurt: पवनपुत्र हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था. इसलिए यह तिथि हर साल हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती का त्योहार 22 अप्रैल दिन मंगलवार को पड़ रही है. हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आप अपनी इच्छानुसार किसी भी मुहूर्त में अंजनिपुत्र की विधिवत पूजा कर सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी भगवान शिव के अंशावतार हैं और श्रीराम के सबसे बड़े भक्त. हनुमान जी शक्ति और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं. इनकी उपासना से तुरंत कष्टों का नाश होता है. हर तरह की बाधा दूर हो जाती है. इनकी स्तुतियों से जीवन में सफलता मिलती है. पवनपुत्र हनुमान का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था. इसलिए यह तिथि हर साल हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती का त्योहार 22 अप्रैल दिन मंगलवार को पड़ रही है. आइए आपको हनुमान जयंती की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और दिव्य उपाय बताते हैं.
हनुमान जयंती की पूजन विधि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा अभिजित मुहूर्त में करें. सबसे पहले उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर एक लाल कपड़ा बिछाएं. हनुमान के साथ भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी को लाल और राम जी को पीले फूल अर्पित करें. लड्डू का भोग लगाएं. तुलसी दल भी अर्पित करें. पहले श्री राम के मंत्र 'ऊं राम रामाय नमः' का जाप करें. फिर हनुमान जी के मंत्र 'ऊं हं हनुमते नमः' का जाप करें.
शुभ मुहूर्त हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा के दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आप अपनी इच्छानुसार किसी भी मुहूर्त में अंजनिपुत्र की विधिवत पूजा कर सकते हैं.
पहला मुहूर्त- सुबह 9 बजकर 03 मिनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक दूसरा मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त)- सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक तीसरा मुहूर्त (रात्रिकाल)- रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 9 बजकर 35 मिनट तक
हनुमान जयंती के उपाय
स्वास्थ्य स्वास्थ्य रक्षा के लिए हनुमान जी का ऐसा चित्र स्थापित करें, जिसमें उन्होंने संजीवनी बूटी का पर्वत उठा रखा है. हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं. उन्हें खीर और तुलसी दल का भोग लगाएं. स्वास्थ्य रक्षा के लिए प्राथर्ना करें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










