
Hanuman Jayanti 2023 Date: 5 या 6 अप्रैल, कब है हनुमान जयंती? जानें-सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Hanuman Jayanti 2023 Date: हनुमान जयंती बजरंगबली के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है. इस बार हनुमान जयंती 6 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन भक्तगण बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं. प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. हालांकि, कई स्थानों में यह पर्व कार्तिक मास के कृष्णपक्ष के चौदवें दिन भी मनाया जाता है.
Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती का पर्व पूरे देश बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस शुभ दिन को हनुमान जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है. हनुमान जयंती चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस साल हनुमान जयंती गुरुवार, 06 अप्रैल को मनाई जाएगी. हनुमान को मारुति नंदन, बजरंगबली के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बजरंगबली के नाम का व्रत रखा जाता है. मंगलवार और शनिवार का दिन बजरंगबली के लिए सबसे खास माना जाता है. साथ ही इस बार हनुमान जयंती के दिन ही चैत्र पूर्णिमा भी पड़ रही है. इसलिए इस बार की हनुमान जयंती और विशेष बन गई है.
हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2023 Shubh Muhurat)
इस साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 05 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 06 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती 06 अप्रैल को ही मनाई जाएगी. साथ ही इस साल हनुमान जयंती हर्षण योग में मनाई जाएगी. इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा.
हनुमान जयंती पूजन मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2023 Pujan Muhurat)
सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट तक दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक से 03 बजकर 32 मिनट तक शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक
हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










