
Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का पाठ कितना फायदेमंद? जानें प्रयोग विधि और चमत्कारी पंक्तियां
AajTak
हनुमान चालीसा का पाठ कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है. आर्थिक तंगी हो या भूत-पिशाच का भय, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो या मानसिक अशांति, हनुमान चालीसा का पाठ हर तरह से रक्षा कवच की तरह काम करता है.
Hanuman Chalisa: भगवान राम का हनुमान जी से बड़ा कोई परम भक्त नहीं है. हनुमान ने भक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की हैं. बजरंगबली ने हमेशा राम की आज्ञा का पालन किया. कहते हैं कि बजरंगबली की कृपा से सारे संकट सारे दुख मिट जाते हैं. रामभक्त हनुमान की कृपा पाने का अचूक माध्यम हनुमान चालीसा का पाठ है. तुलसीदास जी द्वारा लिखी हुई हनुमान चालीसा सर्वाधिक शक्तिशाली और लोकप्रिय मानी जाती है. आइए जानते हैं कि हनुमान चालीसा के पाठ की विधि क्या है.
हनुमान चालीसा के फायदे हनुमान चालीसा का पाठ कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है. आर्थिक तंगी हो या भूत-पिशाच का भय, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो या मानसिक अशांति, हनुमान चालीसा का पाठ हर तरह से रक्षा कवच की तरह काम करता है. इसका पाठ करने वालों पर आने वाली मुसीबतें खुद-ब-खुद अपना रास्ता बदल लेती हैं.
हनुमान चालीसा की प्रयोग विधि? सबसे पहले हनुमान जी और उनके ईष्ट श्रीराम के चित्र की स्थापना करें. इसके बाद उनके समक्ष जल से भरा पत्र रखें. फिर 3 बार से लेकर 108 बार तक चालीसा का पाठ करें. पाठ के बाद उस जल को प्रसाद की तरह ग्रहण करें. प्रयास करें की चालीसा पाठ का समय रोज एक ही हो. विशेष दशाओं में यात्रा या सोते समय भी चालीसा का पाठ कर सकते हैं. लेकिन एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि राम जी की पूजा किए बिना हनुमान चालीसा के पाठ का कोई विशेष फल नहीं मिलता है.
हनुमान चालीसा की चमत्कारी पंक्तियां
विद्या बुद्धि और एकाग्रता बढ़ाने के लिए "बुद्धिहीन तनु जानिके,सुमिरौ पवनकुमार बल बुधि विद्या देहि मोहि,हरहु कलेस विकार "
स्वास्थ्य की बाधाओं से बचने के लिए "लाय संजीवन लखन जियाय, श्री रघुवीर हरसी उर लाय"

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










