
Hamirpur: नदी किनारे हमीरपुर में मिले मुगलकालीन 11 सोने के सिक्के, डीएम ने जांच को भेजा
AajTak
हमीरपुर जिले में केन नदी के किनारे एक चरवाहे को मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया.थाना प्रभारी दिनेश कुमार सैनी ने बताया की कुल 11 सिक्के बरामद हुए है, जिन्हें डीम के माध्यम से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के लिए भेजे गए हैं. जांच के बाद पता चलेगा की यह सिक्के कितने पुराने हैं और इनकी कीमत कितनी है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में केन नदी के किनारे एक चरवाहे को मुगलकालीन सोने के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया. परेहटा गांव में एक चरवाहा केन नदी के पास अपने जानवर चरा रहा था. तभी उसे मिट्टी में सोने के सिक्के दिखाई दिए तो चरवाहे ने वो सिक्के उठा लिए इन सिक्को में अरबी और फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ था.
चरवाहे को सोने के सिक्के मिलने सूचना पुलिस के पास तक पहुंची तो सिसोलर थाने की पुलिस ने सोने के ग्यारह सिक्कों को बरामद कर जांच के लिए डीम को भेज दिए. सिसोलर के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सैनी ने बताया की कुल 11 सिक्के बरामद हुए है, जिन्हें डीम के माध्यम से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के लिए भेजे गए हैं. जांच के बाद पता चलेगा की यह सिक्के कितने पुराने हैं.
सोने का सिक्के मिलने लोगों में हड़कंप मच गया है. बड़ी तादत में लोग में सिक्के मिलने वाली जगह पर पहुंच रहे हैं. पुलिस ने उस जगह को सील कर दिया है. जांच के बाद ही इन सिक्कों के सही मूल्य का पता चल पाएगा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











