
Halla Bol: क्या राजपथ को कर्तव्य पथ बना देने से देश बदलेगा? सरकार के फैसलों पर विपक्ष का वार
AajTak
इतिहास बदल रहा है...प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से इसी बात के संकेत दिए थे और अब उसे पूरा भी कर रहे हैं. राजपथ का नाम बदल गया और कर्तव्यपथ हो गया है. पूरे इंडिया गेट इलाके की तस्वीर भी बदल गई है. सरकार के इस फैसले पर विपक्ष हमलावर है. क्या राजपथ को कर्तव्य पथ बना देने से देश बदलेगा? अंजना ओम कश्यप के साथ हल्ला बोल में देखिए बहस.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











