
Halal Meat Ban: कर्नाटक में हलाल मीट विक्रेता को दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने पीटा, 5 गिरफ्तार
AajTak
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब हलाल मीट बैन का मामला तूल पकड़ने लगा है. आलम यह है कि मुख्यमंत्री बोम्मई को इस मुद्दे पर बयान देना पड़ा है. राज्य में इसके बैन को लेकर दक्षिण पंथी संगठन अपना प्रचार तेज कर रहे हैं.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के हलाल मीट पर दिए बयान के एक दिन बाद शिवमोगा में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम विक्रेता पर हमला कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. शिवमोगा के एसपी बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने मीडिया को बताया कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने बहस की फिर मुस्लिम विक्रेता पर हमला कर दिया. इस मामले में भद्रावती के होसमाने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.
हलाल मीट के खिलाफ कर रहे थे प्रचार
पुलिस ने बताया कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे होसमाने इलाके में हलाल मीट के खिलाफ प्रचार कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर मुस्लिम मीट विक्रेता तौसिफ को धमकी दी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार्यकर्ताओं ने उसे उसकी चिकन की दुकान पर गैर-हलाल मीट बेचने के लिए कहा. उसने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसा मीट तैयार नहीं है. थोड़ा वक्त दीजिए व्यवस्था कर दूंगा तो कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी.
होटल मालिक को धमकाने पर भी केस
पुलिस ने शिवमोगा जिले में एक अन्य घटना में उन्हीं दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुरानी भद्रावती में एक होटल व्यवसायी को गैर-हलाल मीट नहीं परोसने के लिए धमकाने और अभद्रता करने का केस दर्ज किया है.
मुख्यमंत्री ने यह दिया था बयान

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







