
Haier ने लॉन्च किया हैवी-ड्यूटी AC, 10 सेकेंड में मिलेगी कूलिंग, 8 हजार रुपये का है कैशबैक
AajTak
Haier AC Price in India: गर्मी के आते ही बहुत से लोग AC खरीदने की योजना बनाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में अगर आप नया AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Haier ने अपनी नई रेंज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने सुपर हैवी ड्यूटी AC रेंज को लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि ये AC कम बिजली खर्च पर ज्यादा बेहतर कूलिंग ऑफर करेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही होम अप्लायंस कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़ा करना शुरू कर दिया है. इस क्रम में Haier India ने अपने नए एयर कंडीशनर्स की रेंज को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने सुपर हैवी-ड्यूटी एयर कंडीशनर्स को भारत में लॉन्च किया है, जो Hexa इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं.
इनमें सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी का दावा है कि AC की ये रेंज 20 गुना तेजी से कूलिंग एक्सपीरियंस यूजर्स को देगी. साथ ही ये 65 परसेंट तक बिजली भी बचाएगी. यानी आपको कम खर्च में ज्यादा कूलिंग मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Haier के नए AC रेंज में आपको फुल DC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसे हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का नाम दिया गया है. इसकी वजह से पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि नई AC रेंज को भारतीय मौसम के हिसाब से तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें: Voltas ने निकाला गजब का ऑफर! पुराने AC के बदले घर ले आएं नया एयर कंडीशनर, जानें क्या है पूरी डील
इसकी वजह से ज्यादा टेम्परेचर होने पर भी यूजर्स को बेहतर कूलिंग मिलेगी. कंपनी इस रेंज के साथ सुपरसोनिक कूलिंग फीचर दे रही है. ब्रांड की मानें तो ये एसी 10 सेकेंड में कूलिंग शुरू कर देगा. ये 60 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होने पर भी आसानी से कमरे को ठंडा रख सकता है.
ब्रांड की लेटेस्ट AC रेंज के बारे में बात करें, तो इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लिनिंग टेक्नोलॉजी, 20 मीटर तक का लंबा एयर फ्लो, 7-इन-1 कन्वर्टिबल और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










