
Gyanvapi Masjid Case LIVE: ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए जुटी भीड़, गेट करना पड़ा बंद, लोगों को लौटाया गया
AajTak
Gyanvapi Masjid Row Live Updates: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इसके अलावा ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज भी होनी है, जिसको लेकर वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं.
Gyanvapi Masjid Row Live Updates: ज्ञानवापी मस्जिद पर माहौल गर्म होता ही जा रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट में इसपर सुनवाई होगी. दूसरी तरफ ज्ञानवापी मस्जिद में आज जुमे की नमाज भी हुई, जिसको लेकर वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए. वहां भीड़ काफी बढ़ गई थी. इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी ज्ञानवापी से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई, जिसे 6 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











