
Guwahati Murder: अंतरंग तस्वीरें, लव ट्रायंगल और शादी का दबाव… 5 स्टार होटल में हो गई हत्या
AajTak
पुणे के रहने वाले संदीप कांबले के साथ महिला की नजदीकियां बढ़ गईं थीं. इस दौरान उसने महिला की अंतरंग तस्वीरें खींच ली थी. हालांकि, महिला का पहले से एक प्रेमी था. लिहाजा, वह अपनी तस्वीरें हासिल करने के बाद संदीप से पीछा छुड़ाना चाहती थी. मगर, संदीप उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश.
गुवाहाटी के एक 5 स्टार होटल में पुणे के एक व्यक्ति की हत्या के कुछ घंटों बाद असम पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में कोलकाता के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, अंजलि शॉ और उसके प्रेमी बिकास शॉ ने कथित तौर पर अंजलि के पूर्व प्रेमी 42 साल के संदीप कांबली की हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया गया, ताकि संदीप के पास मौजूद अंजलि की अंतरंग तस्वीरें हासिल की जा सकें. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार होने की फिराक में थे. मगर, जोड़े को कोलकाता के लिए उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले असम पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, संदीप कांबली पुणे में कार डीलर का काम करता था. कोलकाता एयरपोर्ट पर एक रेस्तरां में काम करने वाली अंजलि शॉ के साथ उनका रिश्ता बन गया. हालांकि, अंजलि पहले से ही एक अन्य व्यक्ति बिकास शॉ के साथ रिलेशनशिप में थी.
शादी का दबाव बना रहा था संदीप
संदीप लगातार अंजलि पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि अंजलि ने उससे सभी रिश्ते तोड़ दिए थे. गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बोरा ने कहा, "महिला ने संदीप के साथ रिश्ता खत्म कर दिया था. मगर, संदीप उस पर हावी हो गया और उसका पीछा करना जारी रखा. महिला का पहले से ही बिकास शॉ नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध था."
फिर पीछा छुड़ाने की बनाई योजना

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









