
Gurugram Triple Murder: गुरुग्राम के CNG पंप पर ट्रिपल मर्डर, मचा हड़कंप
AajTak
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के CNG पेट्रोल पंप पर सुबह-सुबह तीन लाशें मिली हैं. ये तीनों सीएनजी पंप के ही कर्मचारी बताए गए हैं.
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक सीएनजी स्टेशन पर तीन युवकों की हत्या से हड़कंप मच गया है. वारदात रविवार रात 3 बजे की बताई जा रही है. नेशनल हाइवे से सटे सेक्टर 31 के सीएनजी पंप पर अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए. मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र,भूपिंदर और नरेश के तौर पर हुई है. तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











