
Guru Vakri 2025: 11 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी सोने की तरह किस्मत
AajTak
Guru Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष में गुरु के वक्री होना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है. सुख-समृद्धि के कारक गुरु 11 नवंबर को कर्क राशि में वक्री होंगे, जिससे कुछ राशियों का जीवन अगले 25 दिनों तक लाभान्वित रहेगा.
Guru Vakri 2025 Date: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर बहुत ही खास माना जाता है. वहीं, गुरु का वक्री होना भी किसी संयोग से कम नहीं माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 11 नवंबर को कर्क राशि में वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे. जानकारी के लिए आपको दें कि 18 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति ने अपनी उच्च राशि कर्क राशि में प्रवेश किया था.
ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय गुरु अपनी अतिचारी अवस्था में हैं. पूरे साल 12 बाद देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री होंगे, जिसका समय रात 10 बजकर 11 मिनट होगा. इसके बाद 5 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे और फिर मिथुन राशि में चले जाएंगे. गुरु के इस परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है. तो चलिए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल से किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा.
1. वृषभ
गुरु के वक्री होने से वृषभ राशि वालों के लिए धन और करियर से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है. बिजनेस से जुड़ी योजनाओं में पहले जो अड़चनें थीं, अब धीरे-धीरे दूर होंगी. जो जातक सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है. परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
2. कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए वक्री गुरु सौभाग्यशाली साबित हो सकता है. लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. करियर में प्रगति होगी, वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. घर में भी खुशियों का माहौल बनेगा. विदेश से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है या पुराना अटका हुआ काम अब पूरा होगा.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








