
Guru Uday 2023: गुरु पुष्य योग में होने जा रहा है बृहस्पति का उदय, इन राशियों को होगा फायदा
AajTak
Guru Uday 2023: मेष राशि में विराजमान बृहस्पति ग्रह का आज उदय होगा. वैसे तो गुरु का उदय होना एक शुभ घटना है, लेकिन नीचस्थ बृहस्पति का उदय बहुत लाभकारी नहीं माना जाता है. साथ ही गुरु का उदय गुरु पुष्य योग में होने जा रहा है. आइए जानते हैं गुरु के उदय होने से किन 5 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने जा रहा है.
Guru Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का गोचर बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है. वहीं, 27 अप्रैल यानी आज बृहस्पति मेष राशि में उदित होंगे. साथ ही गुरु के उदिय होने से गुरु पुष्य योग का निर्माण भी होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए फलदायी साबित होगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरु पुष्य योग 27 अप्रैल को सुबह 07 बजे से शुरू हो चुका है और यह योग 28 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 07 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं कि गुरु पुष्य योग से किन राशियों को लाभ होगा.
1. मेष
देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में ही उदिय होने जा रहे हैं. करियर में उन्नति प्राप्त हो सकती है. पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है. साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा. नौकरी में स्थानांतरण से लाभ होगा. बिजनेस वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है. आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा लेकिन सही जगह खर्च होंगे. धन कमाने और बचाने में सफल रहेंगे. परिवार वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है.
2. मिथुन
धन कमाने के नए रास्ते प्रदान होंगे. बिजनेस में ज्यादा आर्थिक लाभ अर्जित होगा. नए लोगों से मुलाकात होगी जो कि लाभकारी सिद्ध होगी. विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है और यह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल रहे हैं. करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी. सेहत अच्छी रहेगी. धन की बचत करने में भी कामयाब होंगे. पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बैठाने में सफल होंगे.
3. कर्क

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










