Guru Gochar 2026 : गुरु बहृस्पति बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Guru Gochar 2026 :ज्योतिष शास्त्र में पुनर्वसु नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में से एक माना गया है. यह नक्षत्र विशेष रूप से सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और नयापन लेकर आता है. पुनर्वसु नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति (गुरु) है और यह वायु तत्व से संबंधित है. इस नक्षत्र का प्रमुख देवता अप्सरा या पुनर्वसु देवता माना गया है.
Guru Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में गुरु बृहस्पति का स्थान जीवन में बहुत महत्व रखता है. गुरु लगभग एक साल तक एक राशि में विराजमान रहते हैं, लेकिन मिथुन राशि में उनकी गति तेज होती है और वह जल्दी राशि बदलते हैं. इसके साथ ही गुरु समय-समय पर नक्षत्र भी बदलते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर दिखाई देता है. जनवरी 2026 में गुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र के चौथे पद में हैं, 1 फरवरी को पहले पद में प्रवेश करेंगे. इसे पुनर्वसु नक्षत्र कहा जाता है. इस बदलाव का असर मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर विशेष रूप से दिखाई देगा.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश बहुत शुभ साबित होगा. इस समय नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट या कार्य में अटके हुए थे, उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. इसके अलावा, निवेश के मामले में सोच-समझकर कदम उठाने से फायदा होगा. गुरु का आशीर्वाद मेष राशि के जातकों को नए अवसर, करियर में उन्नति और सामाजिक मान-सम्मान भी दिलाएगा.
मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का प्रभाव शिक्षा, करियर और व्यक्तिगत विकास के क्षेत्र में सकारात्मक रहेगा. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके प्रयास सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. इस अवधि में संपर्क और नेटवर्किंग के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे व्यवसाय और करियर में लाभ होगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी जरूरी है, लेकिन गुरु बृहस्पति की कृपा से मुश्किलें कम होंगी. लाभकारी परिणाम मिलेंगे.
तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर विशेष रूप से भाग्यवर्धक रहेगा. यात्रा के अवसर मिल सकते हैं. नई नौकरी या व्यापार संबंधी मौके सामने आएंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी. गुरु का आशीर्वाद तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और शिक्षा में सफलता दिलाएगा. इसके साथ ही, इस अवधि में किए गए प्रयास और निवेश फलदायी साबित होंगे. तुला राशि के जातक इस समय अपने स्वास्थ्य और मानसिक शांति का भी विशेष ध्यान रखें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









