
Guru asta 2022: कुंभ राशि में अस्त हो रहे गुरु, 32 दिन तक इन राशि के जातक रहें सावधान
AajTak
Guru asta 2022: बृहस्पति यानी गुरु 19 फरवरी, 2022 को शनि शासित राशि कुंभ में अस्त होने जा रहे हैं. गुरु का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. बृहस्पति को संतान, शुभ कार्यक्रमों, विस्तार, भाग्य और ज्ञान आदि का कारक माना जाता है. यदि किसी जातक का गुरु कमज़ोर होता है तो ऐसे जातकों में अच्छे गुणों की कमी देखी जाती है तथा भाग्य भी उनका ज़्यादा साथ नहीं देता है.
Guru asta 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं. सूर्य के इस राशि में आते ही यहां पहले से मौजूद गुरु की शक्तियां क्षीण हो गई हैं. सूर्य के प्रभाव से बृहस्पति ग्रह यानि गुरु 19 फरवरी कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे, जो 20 मार्च, 2022 को इसी राशि में अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएंगे. ज्योतिष के अनुसार 32 दिन तक गुरु अस्त की इस स्थिति के दौरान कुछ राशि के जातकों के सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











