
Gupt Navratri 2022: 2 फरवरी से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना का मुहूर्त और शुभ योग
AajTak
Gupt Navratri 2022: साल में चार नवरात्रि आती हैं, जनमें 2 प्रकट नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं. चैत्र और अश्विन में आने वाली नवरात्रि को प्रकट नवरात्रि कहा जाता है और माघ व आषाढ में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या देवियों तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्वरी, छिन्नमस्ता, काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी की गुप्त तरीके से पूजा-उपासना की जाती है.
Gupt Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाना जाता है. गुप्त नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक है. गुप्त नवरात्रि साल में दो बार आती है. पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास में और दूसरी माघ मास में पड़ती है. ऐसे में इस साल गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी 2022, बुधवार से 11 फरवरी 2022 शुक्रवार तक हैं. गुप्त नवरात्रि पर इस साल दो विशेष योग बन रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










