
Gujrat CM Bhupendra Patel: जानिए कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें मिली गुजरात सीएम की कुर्सी
Zee News
Gujrat CM Bhupendra Patel: गांधीनगर में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर फैसला लिया गया. विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सीएम की कुर्सी खाली थी.
नई दिल्लीः गुजरात (Gujrat) के नए सीएम का ऐलान हो गया है. भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे. रविवार को गांधीनगर में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर फैसला लिया गया. बैठक में विजय रुपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था. दरअसल, विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात में सीएम की कुर्सी खाली थी. पाटीदार समाज से आते हैं भूपेंद्र पटेल भूपेंद्र पटेल गुजरात बीजेपी के नेता हैं. वह घाटलोदिया सीट से विधायक हैं. उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शशिकांत पटेल को हराया था. वह रिकॉर्ड 1 लाख 17 हजार वोटों से विधानसभा चुनाव जीते थे. वह अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं. बता दें कि घाटलोदिया वही सीट है, जिससे पहले गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल विधायक हुआ करती थीं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








