Gujarat Rains: गुजरात के कई शहरों में पानी का प्रहार, आम जिंदगी प्रभावित
AajTak
मुंबईवालों को चार दिन से हो रही भारी बारिश से आज राहत मिली. मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ था जिसे ओरेंज कर दिया गया लेकिन बारिश गुजरात का पीछा नहीं छोड़ रही. गुजरात के जूनागढ़ में बारिश ने परेशानी बढ़ा दी हैं. एक कार पानी में डूबने लगी कार चालक ने मदद के लिए पुकारा तो लोग पहुंचे तो पर कार को बाहर नहीं निकाल सके. आखिर में घंटे भर की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड वालों ने कार चालक को बचाया और कार किनारे तक लाए. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











