
Gujarat Phase 2nd Voting: गुजरात में फाइनल फेज की 93 सीटों पर वोटिंग आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख
AajTak
भाजपा और AAP सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. अन्य दलों में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. सोमवार को अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में वोटिंग होनी है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होने जा रहा है. राज्य के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी. 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने इन 93 सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस ने 39 और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में तीन सीटें गईं थीं. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 और कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं. लेकिन उत्तर गुजरात में कांग्रेस हावी रही थी और 17 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 14 सीटें मिली थीं.
इससे पहले एक दिसंबर को सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ था. करीब 63.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं. दूसरे चरण में बाकी 93 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. 61 पार्टियों के 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) शामिल है. 285 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. कुल 2.51 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 1.29 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.96 लाख मतदाता हैं. चुनाव निकाय ने 14,975 मतदान केंद्र बनाए हैं, इसके लिए 1.13 लाख चुनाव कर्मचारियों को तैनात किया गया है.
भाजपा और AAP सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. अन्य दलों में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. सोमवार को जिन 93 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, वे अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में हैं.
दूसरे चरण में ये हॉट सीट...
दूसरे चरण में कई हॉट सीट हैं. इनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट (दोनों सीटें अहमदाबाद जिले में), अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण, दलित नेता कांग्रेस के जिग्नेश मेवानी की वडगाम (बनासकांठा जिला), विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा की जेतपुर (छोटा उदेपुर) सीट चर्चा में है. इसके अलावा, बीजेपी से बागी मधु श्रीवास्तव वाघोडिया (वडोदरा जिले) से उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.
पीएम मोदी ने लगातार दो दिन रोडशो किए

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








