Gujarat Election: गांधीनगर में मां हीराबेन से मिले PM मोदी, कल अहमदाबाद में डालेंगे वोट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. पीएम कल 5 दिसंबर को दूसरे चरण के गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में वोट डालेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन मोदी से मुलाकात की. पीएम कल 5 दिसंबर को दूसरे चरण के गुजरात चुनाव में अहमदाबाद में वोट डालेंगे. दरअसल, दूसरे और आखिरी चरण के प्रचार का शोर थम गया है. दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात में वोट डाले जाएंगे. मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा. जबकि पहले और दूसरे चरण के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने मत का प्रयोग करेंगे. वहीं इसी चरण में अमित शाह समेत कई बड़े नेता वोट डालेंगे.
दूसरे चरण में आने वाले 14 जिले की कुल 93 सीटों पर 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 69 महिला उम्मीदवार हैं. जबकि 764 पुरुष उम्मीदवार हैं. जिसमें अहमदाबाद की 21 सीटों पर सबसे ज्यादा 249, बनासकांठा की 9 सीटों के लिए 75, वडोदरा की 10 सीटों के लिए 72 उम्मीदवार, आणंद की 7 सीटों के लिए 69 उम्मीदवार, महेसाणा की 7 सीटों के लिए 63 उम्मीदवार, गांधीनगर की 5 सीटों के लिए 50 उम्मीदवार, खेडा की 6 सीटों के लिए 44 उम्मीदवार, पाटन की 4 सीटों के लिए 43 उम्मीदवार, पंचमहल की 5 सीटों के लिए 38 उम्मीदवार, दाहोद की 6 सीटों के लिए 35 उम्मीदवार, अरवली की 3 सीटों के लिए 30 उम्मीदवार, साबरकांठा की 4 सीटों के लिए 26 उम्मीदवार, महीसागर की 3सीटों के लिए 22 उम्मीदवार, छोटा उदयपुर की 3 सीटों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं.
बता दें कि सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को हुआ था. जिसमें औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था. 2017 के चुनाव के नतीजों को देखें तो 93 सीटों में से 52 सीटों पर बीजेपी और 40 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी, जिसमें अहमदाबाद जिले की 21 सीट में से 15 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. वडोदरा में 10 सीटों में से 9 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इस बार अहमदाबाद के बापुनगर सीट पर सबसे ज्यादा 49 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








