
Gujarat Assembly Elections: BJP ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं को किया सस्पेंड, कब होगी वापसी?
AajTak
गुजरात में पार्टी के खिलाफ जाने पर बीजेपी ने हर्षद वसावा, मधु श्रीवास्तव के साथ पादरा के दिनु पटेल, पंचमहल जिले के खतू पगी, महीसागर जिले के एमएस खाट समेत कई नेताओं को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन पंचायत चुनाव से पहले 6 साल के लिए सस्पेंड किए गए नेताओं को वापस शामिल करा लिया है.
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बागी नेताओं को सस्पेंड कर दिया है. प्रदेश के आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष हर्षद वसावा, बड़ोदरा के वाघड़िया के दबंग नेता मधु श्रीवास्तव समेत कई नेताओं ने पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ आवाज उठाई थी और निर्दलीय नामांकन का ऐलान किया था.
बीजेपी ने जिन नेताओं को सस्पेंड किया है उनमें हर्षद वसावा, मधु श्रीवास्तव के साथ पादरा के दिनु पटेल, पंचमहल जिले के खतू पगी, महीसागर जिले के एमएस खाट, आणंद जिले के अमरसिंह झाला, अरवल्ली से धवल सिंह झा, महेसाणा जिले से रामसिंह ठाकोर, बनास काठा से मावजी देसाई, लेब्जी ठाकोर शामिल हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का कहना है कि इन नेताओं ने पार्टी नियमों का उल्लंघन किया था, जिसकी वजह से इन्हें सस्पेंड किया है.
पंचायत चुनाव से पहले भी बने थे ऐसे हालात
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में जैसे हालात अभी हैं, ऐसे ही हालात पंचायत चुनाव से पहले भी बने थे. उस दौरान भी कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और कई नेता ऐसे थे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले सामने आए थे. उन्हें भी पार्टी ने 6 साल के लिए सस्पेंड किया था, लेकिन अब उन्हें वापस ले लिया गया है.
कई नेताओं को 6 साल के लिए गया था सस्पेंड
छोटा उदयपुर जिले के अध्यक्ष रहे रश्मि वसावा कथित तौर पर शराब के नशे में मंत्री के सामने एक कार्यक्रम में आए थे और उनका यह वीडियो वायरल हुआ तब उनको पद से हटा दिया गया था. ऐसे ही गुजरात स्टेट रोड एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर रहे जशु भील पर नौकरी देने के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था और इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी से उन्हें 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इसी तरह बॉडली APMC के चेयरमैन, संखेड़ा के सरपंच नितिन शाह ये सब जिला तालुका पंचायत के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ जाकर कांग्रेस के फेवर में काम किया था, जिसकी वजह से उन सभी को सस्पेंड किया गया था, लेकिन इन सभी नेताओं को अब बीजेपी की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया जा रहा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









