
Gujarat Assembly Election 2022: किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा! जानिए सोजीत्रा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण
AajTak
आणंद जिले की सोजीत्रा विधानसभा सीट का सिर्फ राजनीतिक ही नहीं ऐतिहासिक महत्व भी है. सोजीत्रा विधानसभा सीट पर कुल वोटर की संख्या 2 लाख 20 हजार 663 है. इनमें 1 लाख 13 हजार 821 पुरुष और 1 लाख 06 हजार 835 महिला वोटर हैं. इसके अलावा 07 अन्य वोटर हैं.
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी तेज हो गई है. आणंद जिले की सोजीत्रा विधानसभा सीट में आने वाली सोजीत्रा आजादी के इतिहास से जुड़ा शहर है. सिर्फ राजनीतिक ही नहीं ऐतिहासिक महत्व भी है. स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध मूर्तिकार कांतिभाई पटेल का जन्म भी सोजीत्रा में ही हुआ था. विद्यानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा भी उन्हीं के द्वारा तैयार की गई थी.
विधानसभा चुनाव 2002 के बाद आणंद जिले की सोजीत्रा सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा था. विधायक रहे अंबालाल रोहित विधानसभा के नेता रह चुके हैं. हालांकि, पिछले 2 कार्यकाल से राजनीतिक तस्वीर बदल रही है और यहां कांग्रेस का दबदबा है. वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस की पूनम परमार ने जीत दर्ज की थी.
पूनम परमार ने बीजेपी के विपुल पटेल को 5 हजार वोटों से हराया था. वर्ष 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मारी थी और ये मुकाबला बेहद रोचक रहा था. इस सीट के नतीजे चुनाव-दर चुनाव बदलते रहे है.
मतदाताओं के आंकड़े आणंद जिले की सोजीत्रा विधानसभा सीट पर कुल वोटर की संख्या 2 लाख 20 हजार 663 है. इनमें 1 लाख 13 हजार 821 पुरुष और 1 लाख 06 हजार 835 महिला वोटर हैं. इसके अलावा 07 अन्य वोटर हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









