
Gujarat : पोरबंदर में शुरू हुआ ऐतिहासिक माधवपुर मेला, यहीं हुआ था भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी का विवाह
AajTak
गुजरात के पोरबंदर से महज 60 किमी. की दूरी पर माधवपुर (घेड) है. यहीं रविवार से ऐतिहासिक मेला शुरू हुआ है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेले का उद्घाटन किया साथ ही यहां आयोजित होने वाली रथयात्रा में भी शामिल हुए.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पोरबंदर जिले के माधवपुर घेड गांव में मेले का उद्घाटन किया. साथ ही वह स्थानीय माधवराय मंदिर द्वारा आयोजित रथयात्रा में शामिल होने के लिए भी वहां पहुंचे. गुजरात के पोरबंदर से महज 60 किमी. की दूरी पर माधवपुर (घेड) है. समुद्री किनारे बसे इस छोटे से गांव के मेले में शामिल होने लोग दूर-दूर से आते हैं. यह न सिर्फ एक मेला है बल्कि एक ऐतिहासिक जगह भी है.
कहा जाता है कि यहां पर रामनवमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रुक्मणी से साथ विवाह रचाया था और विवाह का साक्षी माधवपुर गांव था. स्थानीय माधवराय मंदिर इस मौके पर उत्सव मनाने के लिए रथयात्रा का आयोजन करता है. इसी रथयात्रा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी यहां पहुंचे और उन्होंने माधवपुर मेले का उद्घाटन किया.
गुजरात के लोग परंपरा-आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहे
मेले का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता होती है कि गुजरात के उद्यमशील लोग परंपरा और आधुनिकता में तालमेल बैठाकर आगे बढ़ते रहते हैं. माधवपुर घेड मेले का आयोजन, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का महोत्सव है.
मुझे यह देखकर बहुत प्रसन्नता होती है कि गुजरात के उद्यमशील लोग परंपरा और आधुनिकता में तालमेल बैठाकर आगे बढ़ते रहते हैं। माधवपुर घेड़ मेले का आयोजन, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का महोत्सव है। pic.twitter.com/IytH0m2Hvm
पांच दिन तक चलेगा मेला

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











