
GT vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात करेगी पहले बैटिंग
AajTak
Gujarat Titans (GT) vs Rajasthan Royals (RR) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच आज यानी 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
Gujarat Titans (GT) vs Rajasthan Royals (RR) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 23वां मैच आज यानी 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है.
इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
जानें किसका पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान की टीमों के बीच अबतक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से गुजरात की टीम ने 5 मैच जीते हैं जबकि राजस्थान की टीम ने एक मैच जीता है.
जानें दोनों टीमों का हाल
गुजरात टाइटंस के पास अभी 6 प्वाइंट हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास चार अंक हैं. गुजरात ने लगातार तीन मैचों में जीत हासिल की है, वहीं राजस्थान ने लगातार दो मैच जीते हैं. लेकिन दोनों टीमों की गेंदबाजी में कमजोरी नजर आ रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












