
GST कट के इंतज़ार में लड़खड़ा गई गाड़ियों की बिक्री! टाटा-मारुति सब बेहाल
AajTak
Car Sales in August: अगस्त में बाजार में कई नए वाहनों ने दस्तक दी है. लेकिन बावजूद इसके जीएसटी में सुधार (GST Reform) के इंतज़ार में ग्राहकों ने कार खरीदारी को टाल दिया है. जिसके सीधा असर वाहनों की बिक्री पर देखने को मिला है. पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में साल-दर-साल बिक्री में 7.3% की गिरावट देखने को मिली है.
अगस्त में देश में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स और यहां तक कि कुछ दिग्गज टू-व्हीलर कंपनियों की बिक्री भी लड़खड़ा गई है. वाहनों की बिक्री में आई इस गिरावट का कारण गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST Reforms) में होने वाले सुधार के ऐलान को माना जा रहा है. जिसका अंदाजा पहले ही लगाया जा चुका था.
देशभर के 15,000 से ज्यादा डीलर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने पहले ही सरकार को आगाह किया था कि, GST स्लैब में बदलाव में देरी हुई तो इस साल की त्योहारी बिक्री में काफी गिरावट आ सकती है. जिसका शुरुआती असर देखने को मिलने लगा है. FADA ने सरकार को अपने लिखे एक पत्र में कहा था कि, जीएसटी से वाहनों की कीमत में होने वाली कटौती के चलते ज्यादातर नए वाहन खरीदार अपनी खरीदारी को टाल रहे हैं. वो इंतज़ार कर रहे हैं कि, जीएसटी में सुधार के बाद नई कीमतों का ऐलान हो उसके बाद वो वाहन खरीदें.
दरअसल, इस बात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने भाषण में जीएसटी स्लैब में सुधार का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि, इसे दिवाली के पहले लागू किया जाएगा और ये आम लोगों के लिए एक दिवाली गिफ्ट होगा. इस ऐलान के बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी कि, जीएसटी स्लैब में सुधार कर इसे घटाकर केवल दो स्लैब ही रखे जाएंगे. छोटी कारों पर जीएसटी की दर मौजूदा 28% से घटाकर 18% कर दी जाएगी, जिससे इन वाहनों की कीमतों में लगभग 7% से 8% की कमी देखने को मिल सकती है. वहीं मिड-साइज सेग्मेंट में भी कीमतों में गिरावट की उम्मीद है.
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, बीते अगस्त में पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में साल-दर-साल बिक्री में 7.3% की गिरावट देखने को मिली है. इस साल अगस्त में कुल 3,30,000 यूनिट वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है. जो पिछले साल अगस्त में कुल 3,56,000 यूनिट थी. लगातार चौथे महीने वाहनों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है. चारपहिया और दोपहिया सेगमेंट के आंकड़े बताते हैं कि बाजार दबाव में है. तो आइये देखें इस महीने वाहन निर्माताओं की बिक्री-
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त में कुल बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है. कंपनी ने अगस्त 2025 में कुल 1,80,683 यूनिट वाहन बेचे हैं. जो पिछले साल इसी महीने 1,81,782 यूनिट रही थीं. घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 8 प्रतिशत घटकर 1,31,278 यूनिट रही, जबकि पिछले साल यह 1,43,075 यूनिट थी. अगर सेग्मेंट के हिसाब से देखें तो-
मिनी सेगमेंट (ऑल्टो, एस-प्रेसो): बिक्री 6,853 यूनिट रही, जो अगस्त 2024 के 10,648 यूनिट से कम है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







