
GSEB Board Exam 2021: बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स को लेकर इस दिन हो सकता है फैसला, ऑफलाइन होंगे एग्जाम
AajTak
GSEB 10th, 12th Board Exam 2021: गुजरात सरकार ने इस वर्ष बगैर परीक्षाओं के कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया है. सरकार ने भी राज्य भर में बढ़ रही महामारी को देखते हुए सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है.
GSEB 10th, 12th Board Exam 2021: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) इस वर्ष की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जल्द फैसला लेने वाला है. बोर्ड इस संबंध में निर्णय लेने वाला है कि परीक्षाएं स्थगित की जाएं अथवा नहीं. बोर्ड ने कहा है कि 15 मई के बाद Covid-19 मामलों की समीक्षा के बाद कोई घोषणा की जाएगी. परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी. गुजरात बोर्ड कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 10 मई से 25 मई तक आयोजित की जानी थी जिसे राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था. बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बारे में अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, मगर 15 मई के बाद कोई घोषणा की जा सकती है. गुजरात सरकार ने इस वर्ष बगैर परीक्षाओं के कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय लिया है. सरकार ने भी राज्य भर में बढ़ रही महामारी को देखते हुए सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है. गर्मी की छुट्टियां 06 जून तक जारी रहेंगी और नया शैक्षणिक सत्र जून से शुरू होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










