
Ground Report: पास्टर बने 'पापाजी' और चर्च 'यीशु दा मंदिर'...पंजाब में गली-गली होम चर्च, ईसाई धर्मांतरण की आंखों देखी!
AajTak
देर रात मैं एक कॉल करती हूं. सिरदर्द की शिकायत के साथ. लेकिन किसी अस्पताल नहीं, बल्कि एक प्रेयर-लाइन पर. उस पार की आवाज ‘तौबा की प्रार्थना’ करवाती है. इसके बाद ‘चंगाई की प्रेयर’. आवाज तसल्ली देती है- सिस्टर, आप यीशू को याद करो. दर्द उठे तो फिर कॉल करना. मैंने अलग-अलग नंबरों पर अलग-अलग वक्त में ऐसे कई फोन किए. इमरजेंसी सर्विस की तेजी से काम करते ये नंबर पेंटेकोस्टल चर्चों के हैं. लगभग पूरा पंजाब ऐसे चर्च और मिनिस्ट्रीज से अटा हुआ.
मामूली छींक से लेकर कैंसर...डिप्रेशन से लेकर भूत-भगाई...और मनपसंद साथी से लेकर अमेरिकी वीजा तक...पंजाब के चर्च आपको बहुत कुछ देंगे, बस आप मसीह की शरण में जाइए. गलियों में छोटे-छोटे नामालूम होम-चर्च से लेकर शहर के ऐन बीच एकड़ों में पसरी हुई मिनिस्ट्रीज हैं. यहां पास्टर या पापाजी मिलेंगे, जो सिर पर हाथ धरकर सब पाप हर लेते हैं.
aajtak.in की रिपोर्टर पंजाब की बॉर्डर बेल्ट में पहुंची, जहां उसने खुद जरूरतमंद बनकर ये सारा तामझाम अपनी आंखों से देखा. पंजाब को पहले अलगाववाद ने खाया, फिर चिट्टे ने, और अब धर्मांतरण दीमक बना हुआ है. चंडीगढ़ में बैठे कई स्कॉलर बार-बार ये शिकायत करते मिलेंगे. कई दावे हैं जो सूबे की बदलती डेमोग्राफी की बात करते हैं. साल 2011 में हुए सेंसस में यहां लगभग डेढ़ प्रतिशत ईसाई आबादी थी. कथित तौर पर अब वे बढ़कर 15 फीसदी हो चुके. या शायद कहीं ज्यादा. सिख धर्म की शुरुआत वाले इलाकों में भी ढेर के ढेर करतार सिंह और हरमीत कौर हैं, जिनके घरों में गुरुद्वारा साहिब की तस्वीर हटाकर क्रॉस पर चढ़े जीसस का फ्रेम सजा दिया गया. मिनिस्ट्री में मिला एक शख्स कहता है- परमेश्वर हमें भीतर से बदलने को कहते हैं, बाहर मैं चाहे पगड़ी पहनूं! हकीकत और फसाने के बीच की दूरी को टटोलने हम जालंधर से लेकर पंथक बेल्ट कहलाने वाले तरनतारन भी पहुंचे. यहां कई होम चर्च मिले, जहां पास्टर में रजाई में दुबके हुए मसीह-चर्चा कर रहे हैं. वहीं शहर के बीचोंबीच पूरे साम्राज्य वाली मिनिस्ट्रीज भी दिखीं. वे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को किस्म-किस्म की प्रेयर करवाते हैं. इतवार का दिन पापाजी यानी पास्टर के चमत्कारों के लिए रिजर्व रहेगा. स्क्रीन पर किसी दुखियारे की कहानी चलेगी, जिसके पैर टूट चुके हों, या शैतान जिसके भीतर घुस खुदकुशी के लिए उकसाता हो.
कहानी खत्म होते-न होते वो शख्स दौड़ता-खिलखिलाता मंच पर आएगा. पांव पंख बन चुके. दुख हवा हो चुका. शुरुआत जालंधर की अंकुर नरूला मिनिस्ट्री से.
लगभग सौ एकड़ में फैली ये मिनिस्ट्री असल में एक पेंटेकोस्टल चर्च है, जिसके पास्टर हैं अंकुर नरूला. प्यार से पापाजी कहलाते इस शख्स के बारे में अनुयायियों का यकीन है कि वे सिर पर हाथ धर दें तो बड़ी से बड़ी मुसीबत खत्म हो जाएगी. जालंधर के खाबंरा गांव में बसे इस राजपाट की झलकियां रास्ते से ही दिखनी शुरू हो जाती हैं.
जगह-जगह पोस्टर, जिसमें पास्टर किसी सभा में चमत्कार दिखा रहे हों, या चंगाई दे रहे हों, या यीशू की महिमा सुना रहे हों. फोन पर ही मैंने प्रेयर टावर की युवती से सारी डिटेल ले रखी थी. सालों से चले आ रहे भारी माइग्रेन के लिए दुआ पढ़ते हुए लड़की ने बेहद नरमी से सुझाया- अभी तो आराम मिल जाएगा, लेकिन पूरा ठीक तभी हो सकेगा, जब आप मसीह पर यकीन करेंगी. यकीन करने का मतलब, वहां आना और उन्हें सुनना. ब्रेनवॉशिंग के लिए एकदम तैयार होकर मैं वहां के लिए निकल पड़ी. मंगलवार का दिन. आज काउंसलिंग होती है, और अगर आपकी किस्मत ज्यादा ही जोर मारे तो वाइट कार्ड भी मिल सकता है. वाइट कार्ड यानी पास्टर से सीधे मिल सकने का मौका. कुछ सेकंड्स के लिए वे सिर पर हाथ रख दें, इसके लिए भारी मारामारी रहती है. मुझे पहली ही विजिट में वाइट कार्ड मिला. काउसलिंग के बाद कुछ लोग हैरान थे. आपको कैसे कार्ड मिल गया! एक ने कहा- शायद इनका ‘केस ज्यादा हैवी’ हो! इमरजेंसी केस, जिसमें इंसान इतना हार जाए कि मरने-मरने को हो. मैं हां में सिर डुलाती हूं. गांव से काफी पहले से भीड़ दिखने लगती है. मुंह-मुंह में बुदबुदाते लोगों से पता पूछिए तो वे हाथ से इशारा कर देते हैं. दाएं-बाएं नहीं, मसीह का रास्ता सीधा ही जाता है.
गाड़ी रुकती है. कई गेट. मैं पैदल निकल पड़ती हूं. लगभग पांच मिनट की दूरी के बाद सिक्योरिटी गेट मिलेगा. यहां सामान की चेकिंग के बाद नाम, आधार कार्ड और फोन नंबर देना है. नंबर देते हुए मैं कहती हूं- फर्स्ट टाइम है. कार्ड लाना है, ये तो पता नहीं था. महिला गॉड ब्लेस यू कहते हुए भीतर जाने कहती है. चेहरे पर भाव- एक बार भीतर तो जाइए, फिर सब पता लग जाएगा. अंदर बेहद खूबसूरत चर्च, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा चर्च होगा.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









