
Ground Report: अरब के शेखों के लिए हैदराबाद में बेटियों का बाजार, एक्सपायरी डेट के साथ लिखे जा रहे निकाहनामे
AajTak
नब्बे का दौर था, जब अमीना बेगम को एयरपोर्ट स्टाफ ने रेस्क्यू किया. हैदराबाद की इस 11-साला बच्ची का 6 हजार रुपयों के बदले सऊदी के बुजुर्ग शेख से निकाह हो चुका था. दिनों तक इस खबर पर शोर मचता रहा. फास्ट फॉरवर्ड टू 2024... गल्फ देशों के अमीर अब इलाज के बहाने शहर आते और शॉर्ट टर्म शादी कर लौट जाते हैं. 6 दिनों से लेकर 6 महीने तक चलने वाली इन शादियों में एजेंट भी हैं, ‘ब्रोकरनी’ भी, हैदराबादी आंटी भी और वर्जिनिटी का भ्रम देने वाले नुस्खे भी…
हैदराबाद का चारमीनार इलाका एक अलग संसार खोलता है. असली मोतियों पर भारी पड़ते नकली मनके. रेशम की छुअन वाले सिंथेटिक दुपट्टे. बिरयानी के साथ घुलती खुश्बू-ए-संदल. और कंधों को छीलती भीड़. इन सबके बीच छाया की तरह कुछ और भी डोलता है. पुराने शहर के कई हिस्से हैं, जहां निकाह के नाम पर लड़कियों को बेचा जा रहा है. खरीदार हैं, खाड़ी देशों से आए बुढ़ाते लेकिन अमीर शेख.
सदियों पहले जब इस्लामिक देशों में लंबी लड़ाइयां आम थीं, या फिर लोग कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्राएं करते, उस दौर में मुताह शादी की शुरुआत हुई. अरबी शब्द मुताह का मतलब है, जिसका आनंद लिया जा सके. ये एक किस्म की टेंपररी शादी थी, जो घुमंतु लोग या जंग पर निकले पुरुष किया करते. आगे चलकर अरब में तो ये प्रैक्टिस रुक गई, लेकिन भारत जैसे कई देश खाड़ी के अमीरों का ठिकाना बन गए.
जल्द ही एक पूरा कारोबार बनता चला गया, जिसे नाम मिला- शेख मैरिज. aajtak.in ने अपनी पड़ताल में इससे जुड़े हर पहलू को टटोला. हैदराबाद में शाहीन नगर, हसन नगर, याकूब पुरी, बारकास, चारमीनार और वट्टापल्ली जैसे कई इलाके हैं, जहां शेख मैरिज आम है. इसके अलावा टोली चौकी में एक नया ट्रेंड बन रहा है. यहां सूडान और सोमालिया से आए मुस्लिम नागरिक रहते हैं. कम उम्र, ज्यादा मस्कुलर. इनके पास पैसे खास नहीं, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट शादियां ये भी कर रहे हैं.
शेख और लड़की- इन दोनों के बीच पांच से छह लोगों की कड़ी होती है. गल्फ देशों के ये अमीर यूं ही हाथ डुलाते नहीं आ जाते, बल्कि पहले ही रणनीति तैयार हो चुकी होती है.
20 सालों से शादियां करा रहा एजेंट हमें कुछ इस तरह से समझाता है- मान लीजिए, दो भाई हैं. एक गल्फ और दूसरा हैदराबाद में. वहां रहता भाई टटोलेगा कि कौन सा शेख ज्यादा रंगीनमिजाज, अमीर और बड़ी उम्र का है. वहां एक यकीन है कि बड़ी उम्र के आदमी अगर सीलबंद (वर्जिन) के साथ सोएं तो ताकत लौट आएगी. वहां वाला एजेंट शेख को लड़कियों का सुझाव देता है.
आमतौर पर रमजान में ये ज्यादा होता है, जब वहां कई चीजों की मनाही रहे.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











