
Gorakhpur Temple Attack: AK-47 और M-4 कार्बाइन चलाना चाहता था मुर्तजा, एयर गन से करता था प्रैक्टिस
AajTak
Gorakhpur Temple Attack: मुर्तजा इंटरनेट के जरिए आधुनिक हथियार जैसे- AK 47 Rifle, M4 Carbine, Missile Technology आदि के आर्टिकल पढ़ता और वीडियो भी देखता था. वह एयर राइफल से प्रैक्टिस भी करता था.
Gorakhpur Temple Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोपी मुर्तजा अब्बासी को लेकर यूपी पुलिस ने कई खुलासे किए हैं. नए खुलासे में यह बात सामने आई है कि मुर्तजा खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के संपर्क में था. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि मुर्तजा ISIS के आतंकी और प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट मेंहदी मसूद के साथ संपर्क में था. मसूद को 2014 में बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मुर्तजा इंटरनेट के जरिए आधुनिक हथियार जैसे- AK 47 Rifle, M4 Carbine, Missile Technology आदि के आर्टिकल पढ़ता और वीडियो भी देखता था. वह एयर राइफल से प्रैक्टिस भी करता था. मुर्तजा ने ISIS की आतंकी शैली लोन वोल्फ अटैक की तरह ही श्री गोरक्षनाथ मंदिर के दक्षिणी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. उसने सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश की थी. उसकी योजना सुरक्षाकर्मियों पर बके से हमला कर उनके हथियार छीनकर बड़ी घटना को अंजाम देने की थी.
ISIS के आतंकी के संपर्क में था मुर्तजा
पुलिस के मुताबिक मुर्तजा की निशानदेही पर अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के डाटा का विश्लेषण किया गया. उसके बताए कई सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे- Gmail, Twitter, Facebook की जांच की गई. साथ ही उसके कई बैंक खातों और ई-वॉलेट के वित्तीय लेन-देन की भी जांच की गई. जांच से पता चला है कि मुर्तजा सोशल मीडिया के जरिए ISIS के लड़ाकों और ISIS समर्थकों के सम्पर्क में था. मुर्तजा ISIS प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट मेंहदी मसूद के भी संपर्क में था, जिसे 2014 में बंगलुरू पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
जिहादी साहित्य-वीडियो से प्रभावित था मुर्तजा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुर्तजा आतंकी संगठनों के कट्टरपंथी प्रचारक और ISIS संबंधित आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले जिहादी साहित्य और वीडियो से पूरी तरह प्रभावित था. उसने 2013 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आतंकवादी प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट्स के सामने अंसार उल तौहिद (आतंकवादी संगठन) की बैयत (शपथ) ली थी, जिसका 2014 में ISIS में विलय हो गया था. मुर्तुजा ने वर्ष 2020 में ISIS संगठन की पुनः बैयत (शपथ) ली थी.इसके अलावा मुर्तजा ने अपने अलग-अलग बैंक खातों से करीब साढ़े आठ लाख रुपये यूरोप, अमेरिका के देशों में ISIS संगठन के समर्थकों के माध्यम से आतंकी गतिविधियों के सहयोग के लिए भेजे थे.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









