
Gorakhnath Temple Attack Video: गोरखनाथ मन्दिर का हमलावर कौन है? जानें आरोपी युवक की पूरी प्रोफाइल
AajTak
गोरखपुर की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है गोरखनाथ मंदिर. मगर इसी मंदिर परिसर में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में एक शख्स धारदार हथियार के साथ पहुंचा और उसने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया. अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम के इस हमलावर की तस्वीरें जिसने भी देखी वो सन्न रह गया.अब इस हमले की पड़ताल शुरु हो गई और उत्तर प्रदेश पुलिस को आतंकी कनेक्शन दिखने लगा है. देश के सबसे नामी IIT कॉलेज से कैमकिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर चुका गोरखनाथ मंदिर में हथियार लेकर पहुंचा युवक अहमद मुर्तजा अब पुलिस की गिरफ्त में है. जानें आरोपी युवक की पूरी प्रोफाइल.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











