
Gorakhnath Attack: सीरिया के अलावा कनाडा-अमेरिका भी पैसे भेजता था आरोपी मुर्तजा
AajTak
गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा ने कई बड़े खुलासे किए हैं. अब जांच एजेंसी के हाथ उसकी बैंक डिटेल भी लग गई है. बताया जा रहा है कि मुर्तजा कई मौकों पर विदेश में पैसे भेजा करता था.
गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी मुश्किलों में फंसता जा रहा है. जांच एजेंसी को उसके खिलाफ कई सबूत मिल रहे हैं. उसके खुद के कई कबूलनामे अब केस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं. अब अहमद मुर्तजा की बैंक डिटेल सामने आ गई है.
बताया गया है कि मुर्तजा ने कुल तीन बैंक अकाउंट खोल रखे थे. ICICI, IDFC, First Bank और Federal Bank में उसके खाते थे. Pay pal app के जरिए उसकी तरफ से कई बार पैसे विदेश भेजे गए थे. इस सब के अलावा पिछले कुछ महीनों में आरोपी की तरफ से इस्लामिक संस्थाओं को पैसे ट्रांसफर किए गए थे. एटीएस की माने तो पिछले कुछ महीनों में मुर्तजा द्वारा इस्लामिक संस्थाओं को 22000, 700, 16594, 16622 और 22907 रुपये के ट्रांजेक्शन किए थे.
इस सब के अलावा जांच में शमीउल्लाह नाम के एक शख्स का जिक्र भी हुआ है. बताया गया है कि मुर्तजा लगातार इस शमीउल्लाह को पैसे दे रहा था. उसके खाते में वो हजारों रुपये डालता था. अब ये शमीउल्लाह कौन है, इसका मुर्तजा से क्या कनेक्शन, इसकी जांच की जा रही है. वैसे पूछताछ में मुर्तजा की तरफ से एक और बड़ा खुलासा किया गया है.
विदेशों में भेजता था पैसा
उसने बताया है कि वो सिर्फ सीरिया ही पैसे नहीं भेजता था. उसकी तरफ से कनाडा और अमेरिका में भी कुछ लोगों को पैसा दिया गया था. अब इन ट्रांजेक्शन का आतंकी गतिविधियों से क्या कोई कनेक्शन है, इस एंगल पर अभी जांच जारी है. वैसे विदेश पैसा भेजने के सवाल पर मुर्तजा ने जवाब दिया है कि जहां भी जरूरतमंद देखा मैंने भेजा पैसा था.
अभी के लिए गोपनीयता के मकसद से सुरक्षा एजेंसियों ने मुर्तज़ा के खाते और मोबाइल, आधार डिटेल को ब्लॉक करवा दिया है. वैसे अभी तक मुर्तजा के जितने भी बयान सामने आए हैं, जांच एजेंसियां मानकर चल रही हैं कि उसे रेडिक्लाइज किया गया था. जब गोरखनाथ हमले को लेकर मुर्तजा से पूछा गया था तो उसने जवाब दिया था कि मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था, कोई काम करने के पहले आदमी उसके बारे में सोचता है, मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है तो हमने सोचा अब कर ही दो भाई, नेपाल में भी नहीं सो पाए थे.'

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







