Google Pixel 9 Pro XL की कीमत और फीचर्स लीक, मिलेगा 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
AajTak
Google Pixel 9 Pro XL Price leak: गूगल जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी अगले हफ्ते इन्हें भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी. लॉन्च से पहले Google Pixel 9 Pro XL की कीमत और फीचर्स लीक हुए हैं. ये स्मार्टफोन दमदार बैटरी, बड़ी स्क्रीन और Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Google Pixel 9 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च होने वाली है. ये स्मार्टफोन सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होगी. ग्लोबल मार्केट में Pixel 9 सीरीज के फोन्स 13 अगस्त को और भारतीय बाजार में 14 अगस्त को आएंगे. लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हुई है.
इस सीरीज के स्मार्टफोन्स से जुड़ी कई जानकारियां पहले भी आ चुकी हैं. लेटेस्ट अपडेट में Google Pixel 9 Pro XL की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और इन-हैंड फोटो भी लीक हुई है. आइए जानते हैं अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले इस फोन में क्या कुछ खास होगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Arsene Lupin ने लेटेस्ट डिटेल्स शेयर की हैं. यूजर ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाइव इमेज भी शेयर की है, जो Google Store की लग रही है. Google Pixel 9 Pro XL में 6.8-inch का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर मिल रहा Google Pixel, Flipkart Sale में ऑफर
स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया जा सकता है. हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें 6.73-inch का डिस्प्ले मिल सकता है. स्मार्टफोन Google Tensor G4 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसमें Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया जा सकता है.
कंपनी इस फोन को Android 14 के साथ लॉन्च करेगी, जो बाद में अपडेट होगा. इसमें 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. वहीं फ्रंट में 42MP का कैमरा होगा. ये फोन 16GB RAM और 1TB तक के स्टोरेज के साथ आएगा. हमें इसके कई कॉन्फिग्रेशन देखने को मिल सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










