Google Pixel 6A Review: सॉफ्टवेयर, डिजाइन और परफॉर्मेंस अच्छा, फिर भी क्यों टूटी उम्मीद?
AajTak
Google Pixel 6A Review: गूगल का मिड रेंज स्मार्टफोन Pixel 6A भारत आ चुका है. गूगल के अपने टेंसर चिपसेट वाला स्मार्टफोन क्या भारतीय पिक्सल फैंस के उम्मीदों पर खरा उतरता है? लगभग हफ्ते भर यूज करने के बाद हम आपके लिए लेकर आए हैं इसका रिव्यू, पढ़ें और खुद तय करें कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं.
Google Pixel 6A भारत में लॉन्च हो चुका है. Pixel 4a के बाद भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स लॉन्च नहीं कर रही थी. अभी भी कंपनी अपना फ़्लैगशिप Pixel भारत लेकर नहीं आई है. बहरहाल जो फ़ोन भारत आ चुका है उसके बारे में बात करते हैं.
मैंने Pixel 6A को लगभग हफ्ते भर यूज किया है और इस आधार पर इस फ़ोन के बारे में कुछ बातें आपको बतानी ज़रूरी हैं. ताकि अगर आप ख़रीदने जाएँ तो आपके लिए तय करना आसान हो जाए.
Pixel 6A की क़ीमत 43999 रुपये है, लेकिन ऑफ़र के साथ आप इसे लगभग 40000 रुपये में ख़रीद सकते हैं. फोन का डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलिटी टिपिकल गूगल स्टाइल है. Pixel 6 सीरीज़ के साथ जो हमने डिज़ाइन देखा है Pixel 6A भी उसे ही फ़ॉलो करता है.
बैक पैनल पर ऊपर की तरफ़ कैमरा वाइजर दिया गया है जहां दो कैमरे और एक एलीईडी फ़्लैश नज़र आता है. बैक पैनल प्लास्टिक का है, लेकिन देखने में ये ग्लास फिनिश का लगता है. बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्मजेज़ विजिबल होते हैं. मैट फिनिश ज्यादा बेहतर होता.
फ़्रेम भी मेटल का है. फ़्रंट लुक की बात करें तो यहाँ आपको ऑल डिस्प्ले मिलती है, लेकिन चारों तरफ़ पतले बेजल्स भी हैं. बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल्स हैं. राइट साइड में होम बटन और वॉल्यूम रॉकर कीज़ हैं और फ़ोन में हेडफ़ोन जैक नहीं मिलता है.
Pixel 6A में OLED पैनल यूज किया गया है, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस इस सेग्मेंट के दूसरे स्मार्टफोन्स से कम है. पीक ब्राइटनेस भले ही कम हो, लेकिन ये पर्याप्त है. वाइब्रेंट कलर्स देखने को मिलते हैं और स्क्रीन अच्छी लगती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










